00 कटघोरा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक हुई आयोजित
00 प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई ने महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
कटघोरा / श्रमजीवी पत्रकार संघ की विशेष बैठक कटघोरा वनविभाग विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई जी उपस्थित रहे। कटघोरा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों से विशेष चर्चा की तथा 30 जुलाई को रायपुर में हो रहे प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में कोरबा जिला के समस्त सदस्यों को आने के लिए आग्रह किया।
इस महासम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा पत्रकार हित में विशेष चर्चा की जाएगी। इस बैठक में जिला कोरबा श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू तथा कटघोरा श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक हितेश अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मित्तल, रामनारायण जायसवाल, सुनील दास महंत तथा अध्यक्ष शशिकांत डिकसेना, उपाध्यक्ष शारदा पाल, सचिव आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल डिकसेना, , विनोद राज, आकाश शर्मा, किशन केशरवानी, सरफराज शेख, शाहिद मोहम्मद, चिंटू अग्रवाल, मलय जायसवाल, गौतम साहू, महेश कुर्रे, रामचरण साहू, बांकी मोंगरा के महेंद्र सिंग, शिवम गुप्ता, सत्या साहू, विनोद जायसवाल लोकेश साहू विशेष रूप से उपथित रहे।
