00 30 जुलाई को रायपुर में होगा महासम्मेलन
00 कोरबा से बड़ी संख्या में शामिल होंगे पत्रकार साथी
कोरबा / छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला ईकाई का निर्वाचन अगस्त माह में संपन्न किया जाएगा। प्रदेष महासचिव विश्व दीपक राई ने कोरबा पहुंच निर्वाचन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले 30 जुलाई को रायपुर में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन रखा गया है। इस सम्मेलन में प्रदेश के यषस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के संबंध में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष महासचिव श्री राई ने कोरबा पंचवटी विश्राम गृह में श्रमजीवी पत्रकारों की बैठक ली। इस दौरान श्री राई ने जानकारी देते बताया कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेष महासम्मलेन रायपुर में आयोजित किया जाना है। जिसमें पूरे प्रदेश के पत्रकार मित्र उपस्थित होंगे। उन्होने साथियों से चर्चा करते बताया कि प्रदेश सरकार ने हमारी मांगो को मानते हुए पेंशन राषि प्रदान करने पर सहमति जताई है, लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए 62 वर्ष आयु व 10 साल अधिमान्य पत्रकारिता की अवधि रखी गई है जिसमें संषोधन हेतु मांग करते आयु सीमा 60 वर्ष व अधिमान्यत पत्रकार की शर्त को समाप्त करने कहा गया है। उन्होने कोरबा जिला ईकाई के संबंध में जानकारी देते बताया कि कोरबा पदाधिकारियों का कार्यकाल सितंबर 2017 में समाप्त हो रहा है। अत : अगस्त अंत तक जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न किया जाएगा। इस दौरान महासचिव श्री राई ने उपस्थित सदस्यों को प्रदेश महासम्मलेन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वाहन किया।
बैठक के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष हरीष तिवारी, महासचिव दादूलाल मनहर, मोतीलाल नायक, श्रीधर नायडू, धीरज कुमार दुबे, राजेष मिश्रा (मिट्ठू), राजू बंजारे, अमरिक सिंह रिंकु, महेन्द्र सिंह, बी एन यादव, अमित कुमार सिंहा, रमन झा, तोपचंद बैरागी, साजी थॉमस, लखन गोवस्वामी, , अंकुर तिवारी, निमेष राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।
