कोरिया / हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के तहत् गुरूवार को कोरिया जिले के आक्सीजोन ग्राम फूलपुर में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों व सामाजिक संगठनों ने साढ़े पांच हजार पौधे लगाए।
इस अवसर पर सामाजिक सहभागिता निभाते हुए एसईसीएल बैकुण्ठपुर क्षेत्र की महिला संगठन फोरम आॅफ विमेन इन पब्लिक सेक्टर ’’विप्स’’ की क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुजाता षर्मा के मार्गदर्षन में संगठन की पदाधिकारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। जिसमें संगठन की महिला पदाधिकारियों ने फलदार व छायादार पौधे लगाये। इस दौरान विप्स की क्षेत्रीय प्रतिनिधि साल्वीना राबर्ट, सचिव आराधना सैम्युएल सहित विप्स की अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थ्ति थे।
