Advertisement Carousel

नया डूडल बनाकर गूगल ने दिया स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…

दिल्ली / भारत की आजादी की 71वीं वर्षगांठ पर सर्च इंजन गूगल ने नया डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल में भारतीय संसद और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इस्तेमाल किया है।

गूगल ने अपने इस डूडल में भारतीय संसद, अशोक चक्र, देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर का इस्तेमाल किया है। इन सभी ऑब्जेक्ट्स को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में बनाया गया है। केसरिया, सफेद, हरा और नीले रंग से बना यह डूडल खूबसूरत दिख रहा है।

तीन रंगों वाले इस डूडल पर क्लिक करने पर आपको गूगल भारत के स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सभी खबरों की सर्च पर ले जाता है।

error: Content is protected !!