महासमुंद / जिले के बागबहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी का दौरा किया, यहां महिला सरपंच के अथक प्रयास से अब गांव की तस्वीर बदल गई है। सरपंच राजेश्वरी साहू ने ग्रामीणों को जागरूक किया और ईमानदारी से काम करते हुए उसने आज तस्वीर ही बदल दिया।

प्रदेश के श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने इलाके का दौरा किया और सरपंच को बधाई दिया। इस दौरान मंत्री ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की यह दृश्य देखकर काफी खुशी हुई, ग्रामीणों के बीच ही सरपंच सहित सभी निवासियों को इसके लिए बधाई देते हुए मंत्री ने पुरस्कृत कराने का फैसला किया है।
आपको बता दे कि गांव में स्वच्छ्ता की जो अलख जगाई गई है वह दूसरे गांव के लिए प्रेरणादायी बन चुकी है। हर घर मे शौचालय, चारो तरफ स्वच्छ्ता का वातावरण, खुले स्थानों पर हरे भरे पेड़-पौधे, साफ-सुथरी सड़के। यहीं नही महिला सरपंच ने एक और काम जो किया है वह है गांव के सभी घरों का रंगरोगन। उन्होंने अपने प्रयास से लोगो को जागरूक किया और गांव में एकरूपता दिखने के लिए सभी घरों को एक कलर में पोताई करा डाला।
