Advertisement Carousel

PM बोले- अब ब्लैकमनी जोड़ने से पहले लोग 50 बार सोचते हैं

नई दिल्ली / दिल्ली के विज्ञान भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली समारोह कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर लोगों को संबोधित किया। पीएम ने बताया कि 8 नवंबर की नोटबंदी की घोषणा के बाद जीडीपी अनुपात में 12 प्रतिशत से घटकर 9 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पुराने टैक्स समझौतों में बदलाव किया। कई समय से लटका हुआ जीएसटी लागू किया। ब्लैक मनी का काम करने से पहले अब लोग 50 बार सोचते हैं। विकास दर पिछली सरकारों में भी गिरी थी। जो कि 5 प्रतिशत से नीचे रही। ऐसी गिरावट अर्थव्यवस्था के लिए और खतरनाक होती है।

और कहा कि ‘मैंने कभी अर्थशास्त्री होने का दावा नही किया लेकिन भारतवासी अपनी भावना से विकास दर को देख रहे हैं। लोनों ने तो जीडीपी के तरीकों पर भी सवाल उठाए। हमारी जीडीपी से पता चलता है कि देश किस गति से आगे बढ़ा रहा है। क्या पहली बार तिमाही में इतनी गिरावट दर्ज की गई।’

error: Content is protected !!