Tuesday, July 1, 2025
Uncategorized राज्य के 58 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को...

राज्य के 58 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को भोजन का अधिकार देने वाला छत्तीसगढ पहला राज्य – श्रम मंत्री भईयालाल, राज्योत्सव 2017 का हुआ जोरदार आगाज, देखें वीडियों …

-

** रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

** कोरिया जिला आर्थिक और सामाजिक विकास का बनेगा रोलमाॅडल

कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में दीप प्रज्जवलन कर जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुति देते हुए खुबसूरत माहौल बना दिया।

राज्योत्सव 2017 में इस नन्हे कलाकार के गीतों ने मचाई धुम, हर किसी ने की तारीफ….

राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर को श्रम मंत्री श्री राजवाडे ने संबोधित करते हुए छत्तीसगढ के मेहनतकस जनता और नौजवानों को राज्य गठन के 17 वीं वर्षगाठ पर अपनी ओर से और प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह की ओर से राज्य और कोरिया जिले की जनता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि यह बधाई सिर्फ इसलिए नहीं है, कि छत्तीसगढ राज्य 17 वर्ष पूर्ण कर रहा है, बल्कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। छत्तीसगढ राज्य देश का पहला राज्य है जो विधानसभा में कानून बनाकर 58 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को भोजन का अधिकार दिया हैं। उन्होने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। प्रदेश को विगत 4 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर कृषि कर्मठ पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उन्होने छत्तीसगढ को नये राज्य का सौगात देकर राज्य का चौतरफा विकास का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह के नेतृव्य में 14 सालों में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने कहा कि श्रम विभाग में इंस्पेक्टर राज को समाप्त कर छोटे एवं मंझले उद्योगों के लिए लाईसेंस प्रकिया को सरल किया गया है। उन्होने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्रम अन्न सहायता योजना के तहत श्रमिकों के लिए 5 रूपये में भरपेट भोजन दिया जा रहा है। वर्तमान में यह केवल 4 जिलों में संचालित है। अब कोरिया जिले में भी इसे जल्द लागू किया जायेगा। श्री राजवाडे ने कहा कि हमारा जिला अकुत संभावानाओं से भरा हुआ है। यहाॅ अपार खनिज संम्पदा, जल और जन शक्ति है। यहाॅ कि कला संस्कृति और परम्पराएं अद्वितीय है। यह जिला सम्पन्न सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिम्बित करता है। इन सुविधाओं से परिपूर्ण होने के कारण यह जिला छत्तीसगढ का ही नही बल्कि देश का आर्थिक और सामाजिक विकास का रोल माॅडल बनेगा। श्री राजवाडे ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा अंबिकापुर से बरवाडीह के बीच नवीन रेल लाईन की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि सोनहत और खडगवां को तहसील बनाया गया है। केल्हारी और पटना को उपतहसील का दर्जा दिया गया है। पटवारी हलकों की संख्या 90 से बढकर अब 137 हो गया है। अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए 500 सीटर की एकलव्य संयुक्त आवासीय विद्यालय प्रारंभ किया गया है। भरतपुर, खडगवां और पटना में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ कर बच्चों को उच्च षिक्षा से जोडा गया है। इसी तरह कृृषि महाविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र प्रारंभ किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र से कृषकों को उन्नत और आधुनिक कृषि से जोडा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन लोगों के लिए 13 हजार 831 आवास बनाया जा रहा है।

राज्योत्सव 2017 कोरिया
राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह को मनेन्द्रगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि राज्योत्सव खुशी और उल्लास का पर्व है। 01 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी ने छत्तीसगढ को अलग राज्य बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह के नेतृत्व में राज्य ने 14 साल में ही चौतरफा विकास किया है।

नन्हे कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुती…. देखें वीडियों

जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने राज्योत्सव में स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होने कहा कि राज्य शासन के सार्थक प्रयास से पूरे राज्य का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि आम लोगों की उन्नति और तरक्की के लिए विकास के कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैै। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को मात्र 1 रूपये प्रतिकिलो की दर से चावल दिया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि राज्य शासन के प्रयास से छत्तीसगढ राज्य पडोसी राज्यों से विकास में अग्रसर है। उन्होने कहा कि जिले में तेंदूपत्ता बोनस दिया जा रहा है। शिक्षा को बढावा देने के लिए स्मार्ट क्लास की शुरूआत की गई है। सभी वर्गों को स्मार्ट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रूपये तक की ईलाज की सुविधा दी जा रही है। सरस्वती सायकल योजना के तहत बालिकाओं को स्कूल आने जाने के लिए निःशुल्क सायकल प्रदान किया जा रहा है। आंगनबाडी केंद्रों को आदर्श आंगनबाडी केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है और आम लोगों को नागरिक सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं को गांव गांव गली गली तक पहुंचाकर कोरिया जिले को अग्रणी जिला बनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेश साहू, नगर पालिका शिवपुर चरचा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति सहित कृष्ण बिहारी जायसवाल, रामधन देवांगन और बडी संख्या में जिले के नागरिकगण एवं प्रिंट-इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!