Advertisement Carousel

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ी सफलता, बीजेपी में शामिल हुए मुकुल रॉय

पश्चिम बंगाल /
में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। टीएमसी के संस्थापक नेता रहे मुकुल रॉय पार्टी में शामिल हो गए है।

आपको बता दे कि तृणमूल कांग्रेस टीएमसी के पूर्व नेता मुकुल रॉय आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीज की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुकुल रॉय ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है।
इस अवसर पर मौजूद प्रसाद ने कहा कि मुकुल रॉय के अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा। प्रसाद ने कहा कि मुकुल राय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे हैं और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को यहां तक में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी । राय ने प्रभावशाली तरीके से माकपा के 30 वर्षो के शासन के दौरान जारी ज्यादती के खिलाफ संघर्ष किया और उस समय माकपा के आतंक को समाप्त करने में हिम्मत से लड़े। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर टीएमसी की स्थापना करने वालों में शामिल रहे मुकुल रॉय यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं ।

error: Content is protected !!