Advertisement Carousel

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 16-17 नवंबर को, 500 से अधिक महिला नेत्रियां होंगी शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी रहेंगी उपस्थित, समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगे मार्गदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 16 एवं 17 नवंबर को राजधानी रायपुर के जैमन मानस भवन में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेशभर से 500 से अधिक महिला पदाधिकारी एवं महिला नेत्रियां शामिल होंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बैठक की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक परिस्थितियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा होगी।

बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी दोनों दिन उपस्थित रहकर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगी। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी कार्यवृत्त प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ‘वर्तमान राजनीतिक परिवेश में महिला मोर्चा की भूमिका’ विषय पर संबोधित करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया संयोजकों के लिए संवाद एवं आधुनिक कार्यशैली पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सरोज पांडेय, महिला मोर्चा प्रभारी सुभाष तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे।

बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!