राजधानी से 07 वर्षीय लड़के का हुआ अपहरण, पुलिस खोजबीन जारी

रायपुर / शहर के पंडरी हर्ष विहार कॉलोनी से एक 07 वर्षीय लड़के के अपहरण का ताजा मामला सामने आया है। मामले में झारखंड नम्बर की xuv गाड़ी से लड़के को उठा कर ले जाना बताया गया है। मामले में जानकारी के बाद पुलिस सहित क्राईम ब्रांच टीम तत्काल लड़के के खोजबीन में जुट गई है।

आपको बता दे कि यह पुरा मामला प्रदेश की राजधानी रायपुर के पंडरी का है। जहां हर्ष विहार कॉलोनी दलदल सिवनी इलाके से 07 वर्षीय वेदांत सोमानी का अपहरण हो गया। यह घटना शाम लगभग 06.45 बजे की है जब वेदांत अपने साथियों के साथ खेल रहा था तभी अचानक xuv गाड़ी से 02 अज्ञात व्यक्ति आये और वेदांत को उठा ले गए। परिजनों द्वारा मामले की जानकारी थाने में पहुँच कर दी गई है जिस पर स्थानीय पुलिस सहित क्राईम ब्रांच टीम वेदांत की तलाश कर रहे है।

अपहरण हुए लड़के के पिता राजेश सोमानी और उनकी पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रहा था इसलिए लड़के की माँ का मानना है कि उनके पति द्वारा लड़के का अपहरण करवाया गया होगा ऐसा हो सकता है।

थाना प्रभारी आर सिन्हा ने बताया कि यदि मामले में किसी व्यक्ति को वेदांत या अन्य किसी लड़के की सूचना मिलती है तो वह तत्काल इन नम्बरों में सूचित कर सकते है।
07714247124
9479191038

error: Content is protected !!