Advertisement Carousel

जया टीवी के चेन्नई में कार्यालय में आयकर विभाग के छापे

चेन्नई / आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के सिलसिले में चेन्नई में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के नेता वीके शशीकला से जुडे जया टीवी तथा टीटीवी दिनाकरण के कार्यालय सहित 190 स्थानों छापे मारे। आयकर विभाग की तलाशी अभी जारी है।
तमिलनाडु में आज सुबह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीम एआईडीएमके नेता शशिकला के नियंत्रण वाले जया टीवी के कार्यालय, उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों तथा पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के कोदांद एस्टेट समेत समेत राज्यभर में 80 जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी देशव्यापी है और कुल 187 स्थानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के करीब 10 अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजे इक्कटथुथंगल स्थित टीवी चैनल के कार्यालय में प्रवेश कर तलाशी लेना शुरू किया। इनकम टैक्स का यह छापा जेल में बंद वीके शशिकला और उनकी कंपनी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, शशिकला के करीबी लोगों ने इन छापों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

error: Content is protected !!