Advertisement Carousel

सागर दुर्गा पूजा समिति को किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल ने किया सम्मानित


कोरिया / चिरमिरी – बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के तत्वाधान में पोंड़ी सागर दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों सहित सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर भगवा गमक्षा डालकर सम्मानित किया गया।

साथ ही पोड़ी दुर्गा पूजा पंडाल प्रागंण में उपस्थित जनों को भाजपा के द्वारा मनाए जा रहें काला धन विरोध दिवस के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आज हमारा देश मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में ही वर्ल्ड बैंक रैकिंग 2014 में 142 नंबर पर था आज 42 अंक छलांग लगाते हुए 100 अंक पर बीते माह ही आया है, यदि यही रैकिंग सितंबर की बजाय अक्टूबर में की जाती तो शायद आज 10-20 अंक और छलांग लगाते हुए आगे होते।

गौरतलब है की प्रतिवर्ष सागर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पंडाल में नवरात्र पर पूजा आयोजित किया जाता है। इस पूजा में काफ़ी धूम-धाम से रंगारंग प्रस्तुति के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। तत्परश्चात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि सागर दुर्गा पूजा समिति द्वारा काफ़ी अच्छे ढंग से कार्य को किया जाता है। मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी अच्छी सहभागिता निभाते है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना चाहिए। जो लोग दिन दुःखी है, उनका हमें मानवता की दृष्टी से उनका सहयोग करना चाहिए, तत्पश्चात पूजा कामेटी के सदस्यों का भगवा ग़मक्षा डालकर उन्हें सम्मनित किये, साथ ही आगे कार्य को करने में अपनी हर संभव मदद की बात कही।

IMG-20171109-WA0014
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, अभिषेक कर के साथ सागर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

error: Content is protected !!