बलरामपुर के एसडीएम करुण डहरिया निलंबित, सामान्य प्रशासन विभाग की कार्रवाई

ग्रामीण की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन

बलरामपुर। जिले में ग्रामीण की मौत के मामले में राज्य शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव द्वारा की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध बॉक्साइट परिवहन की सूचना पर एसडीएम करुण डहरिया टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान तीन ग्रामीणों के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई। घटना में घायल एक ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई।
ग्रामीण की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


शासन स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एसडीएम को निलंबित किया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!