Advertisement Carousel

कम समय में रकम दोगुनी करने के गिरोह का हुआ भांडा – फोड़, 05 गिरफ्तार

** बैग में कागज के बंडलों के ऊपर असली नोट लगाकर करते थे ठगी
** अलग-अलग क्षेत्रों में संगठित होकर करते थे अपराध
** अब तक 15 लोगों के साथ लगभग 10 लाख की कर चुके है ठगी
** फर्जी पुलिस बनकर लोगों को डराते से गिरोह के साथी

राजनांदगांव / जिले में क्राइम ब्रांच और चिखली पुलिस ने कम समय में पैसे डबल करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने बताया कि तांत्रिक क्रिया से पैसे डबल करने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। तांत्रिक क्रिया (झरण पैसा) से पैसे को आकाश से गिराने के नाम पर लोगों से 50 हजार रुपए मंगाए जाते थे। इसके बाद उन पैसों को एक लाख रुपए कर वापस देने का वादा किया जाता था। बता दें कि रात में तंत्र क्रिया किया जाता था। इस बीच आरोपी में से कुछ लोग नकली पुलिस बनकर वहां रेड डालने आते थे। इसके बाद वे लाए गए सभी के रुपए और लोगों को गिरफ्तार कर लेते थे। बाद में डरा-धमकाकर उन्हें छोड़ दिया जाता था। यह पूरी कहानी आरोपियों द्वारा रची जाती थी।

बहरहाल, चिखली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से बैग में रखे पैसे जब्त कर लिया है। इसमें ऊपर के बंडल में असली नोट हैं और अंदर नकली नोट रखे मिले हैं। पुलिस द्वारा बताया कि इस तरह से आरोपियों द्वारा अब तक 15 लोगों से करीब 10 लाख रुपए की ठगी की जा चुकी है।

error: Content is protected !!