Sunday, June 29, 2025
पर्यटन / आस्था NGT - अमरनाथ गुफा को बनाएं साइलेंट जोन और...

NGT – अमरनाथ गुफा को बनाएं साइलेंट जोन और न चढ़ाएं नारियल

-

** अब केवल 50 हजार श्रद्धालु ही कटरा से जा सकेंगे ऊपर

नई दिल्ली / नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सलाह दी है कि बढ़ते हिमस्खलन से बचाने के लिए अमरनाथ गुफा को ‘साइलेंट जोन’ घोषित किया जाना चाहिए। एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन से ये भी कहा है कि भगवान शंकर को चढ़ाए जाने वाले नारियल पर रोक लगाएं। 

आपको बता दे कि एनजीटी ने ये भी पूछा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में उस क्षेत्र को सबसे सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था तो आज तक उस आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। एनजीटी  ने अमरनाथ श्राइन द्वारा बनाई गई पर्यावरण सुरक्षा कमीटी से यह भी पूछा है कि श्राइन के आस-पास बनी दुकानें और टॉयलेट अभी तक क्यों नहीं हटाई गईं हैं।इससे पहले एनजीटी ने वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किये थे जिसके मुताबिक मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक दिन में अब केवल 50 हजार श्रद्धालु ही कटरा से ऊपर जा सकेंगे। 

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनजीटी ने यह कदम उठाया। इस आदेश के पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की सुरक्षा है। गौरतलब है कि वैष्णो देवी मंदिर के दरबार में 50 हजार लोगों की ही क्षमता है। 

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!