कोरिया / चिरमिरी – निगम क्षेत्र के डोमनहिल के वार्ड क्रमांक 34 स्थित सीता राम मंदिर के समीप लगभग 10 लाख की लागत से सांस्कृतिक मंच एवं अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण चिरमिरी महापौर के.डोमरु रेड्डी के करकमलों से हुआ संम्पन्न, यह भवन श्री सीता राम मंदिर से लगा हुआ होने के कारण यह सांस्कृतिक मंच बहोत ही उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में निगम के सभापति कीर्तिवासो, एमआईसी सदस्य विजय चक्रवर्ती, रजनी प्रजापति, रज्जाक खान, उपअभियंता विजय बधावन, अशोक सिंह, अजय शर्मा व स्थानिय नागरिक मौजूद थे इस सांस्कृतिक मंच के बनने से लोगो का मन काफी उत्साहित था और उनमें खुशियो का अंबार नजर आ रहा था।
