चिरिमिरी / विश्व एड्स दिवस पर नर्सिंग कालेज की छात्राओ ने चिरमिरी में जागरूकता रैली निकाली व बड़ा बाजार में नुक्कड़ नाटक के मॉध्यम से एड्स के खिलाफ लोगो को जागरूक किया।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर के. बी. पटेल नर्सिंग की छात्राओ ने एचआईवी के बारे में लोगो में जागरूकता पैदा करने के लिए हल्दीबाड़ी के आईसीआईसीआई बैंक के पास से एक जागरूकता रैली निकाली जो पुरे हल्दीबाड़ी का भ्रमण करने के बाद बड़ा बाजार पहुचकर समाप्त हुई। इस दौरान हल्दीबाड़ी एवं बड़ा बाजार में छत्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगो को एड्स और एचआइव्ही के खतरों से अवगत भी कराया साथ ही इससे बचाव के उपाय भी बताये।

रैली को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप मे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चिरमिरी भूपेन्द्र कुमार वासनीकर एवं आनन्द बोरकर तथा चिरमिरी के मेडिकल आफीसर डा. जयंत यादव, के बी पटेल नर्सिंग कालेज के चेयरमेन चन्द्रकांत पटेल, प्राचार्य इनांक इनबाडास उपस्थित रहे।
