Advertisement Carousel

शहर की सुरक्षा में लगी पुलिस की तीसरी आंख हुईं ‘ब्लाइंड’, CCTV कैमरों को ही निगरानी की पड़ रही जरूरत

कोरिया / पूरे शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस ने मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाए थे। लेकिन ये तीसरी आंख अब ब्लाइंड हो चुकी है। हालात अब कुछ ऐसे होते जा रहे है कि CCTV कैमरों को ही निगरानी की जरूरत पड़ रही है।

शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कई हफ़्तों से खराब है। सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए कैमरों की किसी ने अब तक सुध तक नहीं ली। ऐसे में कोई घटना हो भी जाती है तो कैमरे तो सिर्फ दिखावा ही साबित होंगे। आपको बता दे कि जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के मुख्य स्थानों पर लगभग 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इनका नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया। किसी भी आपराधिक गतिविधि का तत्काल पता लगाने में यह पुर्व में सहायक हो रहे थे। लेकिन कई हफ़्तों से पुरा का पुरा सिस्टम फेल हो गया। अभी शहर में लगे सभी कैमरे बंद है। कहीं भी कैमरा बंद है तो तुरंत दुरुस्त करवाने की जिम्मेदारी पुलिस की थी।

अक्सर किसी मंत्री दौरे पर, कोई त्योहार हो या कोई धार्मिक आयोजन पर पुलिस द्वारा हमेशा अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। लेकिन रखरखाव के अभाव में शहर की सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम फेल हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सारे सीसीटीवी कैमरे या तो खराब हो गए हैं या फिर उनका संचालन बंद हो गया है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि सुरक्षा को कितना गंभीर खतरा है। हैरत की बात तो यह है कि अधिकारियों को इस बात का संज्ञान है पर वे कितने संवदेनशील है की आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर ध्यान दिया गया होता तो इतने दिनों तक सीसीटीवी कैमरे खराब नहीं रहते। जनता का सवाल यह है कि बात-बात पर संवेदनशीलता का परिचय देने वाली कोरिया पुलिस अफसर शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की कैमरों की यूनिट बंद होने के बाद भी चुप क्यों हैं?

कंट्रोल रूम कोरिया पुलिस
कंट्रोल रूम में धूल फांक रहा सिस्टम – पुलिस कंट्रोल रूम में कैमरों का सर्वर रूम शांत पड़ा है। कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग का जिम्मा कर रहे सिपाही टाईम पास कर रहे है।

घड़ी चौक कोरिया
स्थान नम्बर 1-
घड़ी चौक शहर का मुख्य मार्ग व चौराहा है यहां पर कैमरे लगे हैं पर खराब हैं। शहर के मुख्य भीतरी भाग में आने – जाने वाले ट्रैफिक व लोगों पर पूरी नजर यहां से रखी जा सकती है पर अब नही?  

IMG_20171217_160139
स्थान 2 – कॉलेज के सामने तिराहे यहां पर कैमरे लगे हैं। यह भी मुख्य मार्ग के साथ ही शहर का प्रमुख स्थल है जहां से एक दिन में कई हजार लोग गुजरते हैं। उनकी तस्वीरें सीवीसीटी कैमरे में आटोमैटिक तरीके से कैद हो रहीं थीं लेकिन अब इस पर ब्रेक लग गया है।

error: Content is protected !!