कोरिया / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने नए वर्ष 2018 की प्रथम बैठक केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्य गुलाब सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर रेस्ट हाउस में सम्पन्न की गई।
आप को बता दे कि बैठक का उद्देश्य पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी के 17 जनवरी को कोरिया प्रवास को लेकर था। जहाँ भरतपुर विधानसभा के जनकपुर क्षेत्र में किसान कार्यकर्ता सम्मेलन को अजीत जोगी संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियों की रूप रेखा तैयार करने हेतु यह अहम बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कई कार्यकर्ताओ को जवाबदारी सौंपी गई।

इस मौके पर कोरबा लोक सभा प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय, केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्य गुलाब सिंह, जिला अध्यक्ष यवत सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, जिला अध्यक्ष रेशम त्रिपाठी महिला प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री शाहीन खान महिला प्रकोष्ठ, बिहारी लाल राजवाड़े, शाहिद महमुद, कमलकांत, अरविंद, राहुल मालिक, मोनु परासर,भगवान सिंह सहित
तीनो विधानसभा के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं काफी सख्या में सदस्य उपस्थित हुए।
