कोरिया / क्षेत्र के विकास में सदैव प्रयत्नशील भरतपुर सोनहत की विधायक और संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को हमेशा से ही प्रमुखता से रखी है।
इसी क्रम में श्रीमती चंपादेवी पावले जी ने क्षेत्र की जनता को बिजली की हो रही परेशानी ने निजाद दिलाने के लिए विशेष प्रयास है। श्रीमती पावले ने इस संबंध में 30/11/2017 को बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिख कर बिजली सब स्टेशन लगाने की पहल की। जिसके परिणामस्वरूप श्रीमती पावले की विशेष पहल और अनुशंसा पर मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम घुटरा में 2 करोड़ 78 लाख 84 हजार 97 रू की लागत का विद्युत सब स्टेशन लगाने की अनुमति पत्र क्र.CE/AR/WKS/Estm./2411 दिनांक 12 जनवरी 2018 को विद्युत विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जल्द ही ग्राम घुटरा में बिजली सब स्टेशन लगाने का काम शुरू हो जायेगा।श्रीमती पावले की के इस प्रयास और बिजली सब स्टेशन लगाने की अनुशंसा के लिए घुटरा सहित क्षेत्र की जनता ने उनका आभार व्यक्त किया है।
