Advertisement Carousel

कांग्रेस ने पकोड़ा स्टाल लगाकर PM के बयान का किया विरोध

रिपोर्ट – रफीक अंसारी

कोरिया / पटना – प्रधानमंत्री मोदी के पकौड़ा बेचने को रोजगार बताने वाले बयान के विरोध में युवा कांग्रेस ने साप्ताहिक पटना बाजार में पकोड़ा स्टाल लगाकर विरोध जताया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजुद रहे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार के निर्देश पर मोदी सरकार के जनविरोधी बजट और आसमान छूती महँगाई, छत्तीसगढ़ में बढ़ती हुईं बेरोजगारी के विरोध में बैकुन्ठपुर विधानसभा युवा कांग्रेस ने “प्रधानमंत्री रोजगार पकोडा योजना ” का शुभारंभ पटना में किया, जिसमें बेरोजगार युवकों द्वारा पकोड़े बनाकर लोगों को बेचा गया।

प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दे रहे…
1. मुद्रा योजना-मोदी जी का नया जुमला। मोदी जी, जेटली जी हमें पकौड़े नहीं बेचना सही नौकरी चाहिए।
2. आसमान छूती महँगाई।
3. पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम।
4. छत्तीसगढ़ में बढ़ती हुई बेरोजगारी।

IMG_20180207_231927
उपरोक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सागर शर्मा ने कहा कि यह हैं प्रधानमंत्री के प्रतिवर्ष करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने की स्व-रोजगार योजना। लोगो को प्रतिवर्ष एक करोड़ रोजगार देने का वादा करके सरकार बनाने के बाद अब प्रधानमंत्री द्वारा बेरोजगारों को पकोड़े बेचने की सलाह देना दुर्भाग्यजनक है। जिसका विरोध युवा कांग्रेस पकौड़ा स्टाल लगाकर कर रही है।

युवा कांग्रेस के तत्चाधान में पकोड़ स्टाल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी पीसीसी सदस्य वेदांती तिवारी, योगेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, जिला अध्यक्ष काजू सिंह, नगर पालिका पार्षद लल्ला यादव, बैकुन्ठपुर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, अवधेश सिंह, के साथ युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सागर शर्मा, सुजीत सोनी, शुभम तिवारी, शुभम पाण्डेय, सचिन साहू, अभिषेक साहू, शिवशंकर, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष राकेश साहू के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!