Advertisement Carousel

पखांजूर में नशीली कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार


90 नग प्रतिबंधित सिरप व 3300 रुपये नगद जब्त


पखांजूर। पखांजूर थाना क्षेत्र में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 90 नग प्रतिबंधित कफ सिरप और 3,300 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले में चल रहे “उजियारा अभियान” के तहत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से codeine phosphate और triprolidine hydrochloride युक्त कुल 90 नग कफ सिरप जब्त किए गए। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त नगद राशि भी बरामद की गई।


आरोपी की पहचान मुकेश सरकार (29 वर्ष), निवासी पखांजूर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 37/2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!