Advertisement Carousel

हॉस्टल अधीक्षक ने छात्र को डंडा टूटते तक मारा, हुई शिकायत, पुलिस ने दिलाया कार्यवाही का भरोसा

कोरिया / जिले के खड़गवां विकासखंड के पोडीडीह में स्तिथ एकलव्य विद्यालय के हॉस्टल अधीक्षक द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। बाथरूम में जूठा बर्तन रखने की बात पर अधीक्षक विद्यासागर सिंह ने नाबालिग छात्र की जमकर पिटाई कर दी है।

अधीक्षक पर आरोप है कि वह शराब के नशे में था। देवाडाँड़ का रहने वाला छात्र एकलव्य विद्यालय में नवमीं कक्षा में पढ़ता है। बाथरूम में जूठा बर्तन रखने की बात पर हॉस्टल अधीक्षक विद्यासागर ने कुछ बच्चो के साथ मारपीट की लेकिन उसने छात्र को हाथ व पैर में डंडा टूटते तक मारा। इससे छात्र को जांघ में सूजन आ गई। जिससे उसको चलने में तकलीफ हो रही है। वही हाथ की कलाई में चोट पहुँची। छात्र ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जो एसपी बंगले में सैनिक के पद पर कार्यरत है। अपने बेटे को खड़गवां थाने ले जाकर पिता ने अधीक्षक के खिलाफ शिकायत की जिसमे जातिगत गाली देते हुए मारपीट किये जाने की बात कही गई है।

मामले में पुलिस शिकायत के बाद मामले की विवेचना कर कार्यवाही किये जाने की बात कह रही है।

error: Content is protected !!