Advertisement Carousel

अंतर्राज्यीय सटोरियों से 2 करोड़ 64 लाख 95 हजार रुपये बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियों…

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा पुलिस ने अन्तर्राजिय सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सट्टे की रकम 2 करोड़ 64 लाख 95 हज़ार नगद बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

IMG-20180209-WA0026
पुलिस ने बताया कि सटोरियों के पास से दो करोड़ 64 लाख 95 हजार रुपये बरामद हुए हैं। अब तक की छापेमारी में इतनी बड़ी रकम पुलिस को कभी नहीं मिली थी। राजधानी के टिकरापारा इलाके में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी में एक का नाम मोहम्मद आसिफ है, जबकि दूसरे का नाम योगेश अग्रवाल है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पुलिस तलाश कर लही है।

देखिए वीडियों पैसे गिनते पुलिस ….

जानकारी के मुताबिक गिरोह के सदस्य सट्टे का ये कारोबार छत्तीसगढ़ के अलावे महाराष्ट्र में भी चलाते थे। नागपुर और रायपुर में इस गिरोह का ठिकाना था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सट्टे की रकम बरामद कर ली है। 

error: Content is protected !!