** सारा और सागरपुर में बनेगा मिनी स्टेडियम
** करोड़ों की लागत से होगा नई सड़क और पुल का निर्माण
** सरगुजा संभाग में खेल एकेडमी
कोरिया / इस बार छत्तीसगढ सरकार द्वारा पेश किया गया। बजट जिला मुख्यालय स्थित रामानुज आदर्श उमावि के लिए सौगात लेकर आया है। यहां पर वर्षो पुरानी मांग को श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े के विशेष प्रयास के बाद पूरा किया गया है। अब रामानुज विद्यालय में छात्र हायर सेकेन्ड्री तक कृषि संकाय की पढाई भी कर सकेंगें। शासन के इस निर्णय के बाद इस संकाय के लिए इच्छुक छात्रों को काफी सहूलियत होगी क्योंकि जिला मुख्यालय में अभी तक किसी भी शासकीय विद्यालय में इस संकाय की सुविधा न होने के कारण कई छात्र इसकी पढाई नही कर पाते थे। बजट में इसकी घोषणा के साथ ही पढाई हेतु 2 व्याख्याताओं के पद भी स्वीकृत कर दिये गये हैं, राज्य भर में 50 विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करनें की घोषणा की गई है।
उक्त घोषणा के बाद छात्र वर्ग में खुशी का माहौल व्याप्त है। पिछले दिनों पेश हुये बजट में इस बार सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है, बजट प्रदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा, उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने बताया है कि इस बार कोरिया जिले के भी कई सौगात मिला है, भरतपुर विधानसभा के केल्हारी में कॉलेज की घोषणा और मनेंद्रगढ विधानसभा के परसगढी को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करनें की घोषणा भी की गई है जो कि एक बहुत बड़ा निर्णय है। श्रम मंत्री ने बताया कि बजट में कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सारा और सागरपुर में 50-50 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई है साथ ही विकासखंड मनेंद्रगढ के मुक्तियारपारा और लालपुर में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। इसके अलावा बैकुंठपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम बडे साल्ही और खंघौरा में पूर्व माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन किया गया है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क अंगा से सोसायटी होते हुए पंचायत भवन पूटा तक 2 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 2 करोड़ 40 लाख एवं 48 लाख, उमझर रेल्वे क्रांसिग से बांधपारा होते हुए ग्राम शिवपुर तक 2 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 2 करोड़ 40 लाख एवं 48 लाख, बाजार चौक से झिंगापारा अहिबरन घर तक 2.5 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 3 करोड़ तथा 60 लाख, मेनरोड महोरा से मानपुर प्रधानमंत्री सड़क तक 1.5 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 1 करोड़ 80 लाख एवं 36 लाख,मेन रोड गिरजापुर से जमड़ी तक 2 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 2 करोड़ 40 लाख एवं 48 लाख, केनापारा एनएच से नरसिंहपुर होते हुए देवरी भंडारपारा तक 1.5 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 1 करोड़ 80 लाख एवं 36 लाख,सागरपुर झुमका वेस्ट वियर से प्रधानमंत्री सड़क तक 4.5 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण लागत राशि 5 करोड़ 40 लाख एवं 1 करोड़ 08 लाख तथा तरगंवा से डगुनी पिपर तक 1 किमी सड़क सह पुलिया निर्माण हेतु लागत राशि 1 करोड़ 20 लाख एवं 24 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना-6,नगर,बड़े साल्ही, बचरापोड़ी व बंजारीडांड़ में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानें के लिए अतिरिक्त पदो का सृजन किया गया है। जल संसाधन विभाग अंतर्गत गेज मध्यम परियोजना के भूअर्जन एवं वन भूमि मुआवजा के भुगतान हेतु 13 करोड़ 30 लाख का प्रावधान किया गया है। इसी तरह जिले के धरतीडोंगरी जलाशय हेतु 30.00 लाख,केरल जलाशय योजना हेतु 30.00 लाख,टिकुरघोरसा व्यपवपर्तन हेतु 30.00 लाख,लोटाबुड़ा व्यपवर्तन हेतु 30.00 लाख,मन्टोलिया व्यपवर्तन हेतु 30.00 लाख,नगदहा व्यपवर्तन हेतु 30.00 लाख, उचेहरा सिचाई जलाशय योजना हेतु 30.00 लाख, चिरमी एनीकट हेतु 60.00 लाख एवं हसदेव एनीकट हेतु 60.00 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है।
श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने बताया कि इस बार के बजट में जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी संबंधी समस्त जांच सुविधाओं को निःशुल्क उपलब्ध करानें का प्रावधान किया गया है, जो कि एक बहुत बड़ा निर्णय है। सरगुजा संभाग में खेल एकेडमी की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है जिससे कि खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सीनियर सिटीजन के लिए 30 हजार की राशि बढाई गई है साथ ही पत्रकारों के लिए 30 हजार से बढाकर अब 50 हजार का बीमा का प्रावधान भी किया गया है।
सचिव,आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, रोजगार सहायकों, कोटवारों का मानदेय बढाया गया है। उन्होने बताया कि इसके अलावा भी बजट में इस बार अनेक प्रावधान किये गये हैं जिससे कि हर वर्ग को फायदा मिलेगा। बजट में सबसे खास बात यह है कि कोई भी नया कर नही लगाया गया है जिससे काफी राहत मिलेगी।
