Advertisement Carousel

2 जनमिलिशिया माओवादी गिरफ्तार, 18 किलो टिफिन बम, नक्सली बैनर व साहित्य अन्य सामान बरामद

** राजारानी जंगल से 2 जनमिलिशिया माओवादी गिरफ्तार
** 18 किलो टिफिन बम, नक्सली बैनर व साहित्य, वायर एवं अन्य सामान बरामद
** सड़क निर्माण में लगे वाहनों व सुरक्षा बलों को निशाना बनाना चाहते थे
** जिला पुलिस बल कोण्डागांव, एसटीएफ एवं आईटीबीपी 41वी वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही

कोंडागाँव / बस्तर के कोंडागाँव जिले में जंगल से 2 जनमिलिशिया माओवादी गिरफ्तार हुए है। जिनसे 18 किलो टिफिन बम, नक्सली बैनर व साहित्य सहित अन्य सामान बरामद किए गए है।

आपको बता दे कि बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा (भा.पु.से.) व डीआईजी रतनलाल डांगी (भा.पु.से.) बस्तर रेंज, कांकेर के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव डाॅ. अभिषेक पल्लवा (भा.पु.से.) के प्रभावी रणनीति तथा अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में थाना मर्दापाल से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कपिल चन्द्रा के नेतृत्व में नक्सल गस्त सर्चित हेतु जिला बल, एसटीएफ एवं आईटीबीपी 41वी वाहिनी की संयुक्त बल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुआ था।

सर्चिंग के दौरान राजारानी पहाड़ जगल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर जंगल-झाड़ियों में छिप रहे थे जिन्हें पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होने पुछताछ पर अपना नाम
1. रामधर सोरी पिता डुण्डीराम सोरी उम्र 20 वर्ष निवासी टेमरूगांव थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
02 पार्वती कोर्राम पिता गान्डो उम्र 20 वर्ष निवासी टेमरूगांव पदनार पारा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर का होना बताया। जिनके कब्जे से तलाशी दौरान अल्ट्राटेक सिमेंट बोरी में रखे गये नक्सली बैनर व नक्सली साहित्य के साथ 18 किलो का टिफिन बम एवम् बिजली वायर बरामद किया गया।

उक्त दोनों व्यक्तियों से अपने पास रखें सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर सड़क निर्माण में लगे वाहनों एवं सुरक्षा बलो को नुकसान पहुचाने के नीयत से अपने पास रखना बताये। जिनके विरूद्ध थाना मर्दापाल में अपराध क्रमांक 04 /2018 धारा 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 23, 38(2), 39(2) यूएपीए का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेष किया जाता है।

error: Content is protected !!