रायपुर / सुकमा – सुकमा से नक्सली वारदात की एक बड़ी खबर आ रही है। घोर नक्सल प्रभावित सुकमा के भेज्जी इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये हैं, वहीं छह जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं।
शहीद जवानों के नाम सहायक आरक्षक मड़कम हंदा और मुकेश कडती बताया जा रहा है। एक जवान डीआरजी का तो दूसरा एसटीएफ का बताया जा रहा है।
घायल जवानो के नाम इस प्रकार है –
सालवन राजा, चापा राकेश, शिवराम सोनी, पदम् सोयम, रूप सिंह पोयाम, सोढ़ी बच्चा
आपको बता दे कि मुठभेड़ नक्सलियों के मिलिट्री बटालियन नंबर – 1 से हुई है। करीब चार घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस के 2 जवान शहीद हो गये हैं। वहीं 6 नक्सली गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।
खबर यह भी आ रही है कि इस दौरान नक्सलियों ने ठेकेदार के मुंशी की भी हत्या कर दी है, सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कोबरा डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, जहां नक्सलियों से मुठभेड हो गयी। निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।
फिलहाल अभी भी रूक-रूककर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर अभी भी नजर बनाये हुए हैं। इधर घायल जवान को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुत्र बताते है कि नक्सली मुठभेड़ में दर्जनों नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है साथ ही दस से ज्याद नक्सलियों के घायल होन की भी खबर है। सुत्रों ने बताया कि सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए पार्टियां रवाना हुई थी इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई थी। एक और मुठभेड़ एर्राबोर में भी होने की जानकारी दी है जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया है।
