Advertisement Carousel

2 जनमिलिशिया माओवादी 16 किलो टिफिन बम, वायर, नक्सली बैनर व साहित्य के साथ गिरफ्तार

** कोकाड़ी नाला के पास से 2 जनमिलिशिया माओवादी गिरफ्तार
** 16 किलो टिफिन बम, नक्सली बैनर व साहित्य, वायर बरामद
** सुरक्षा बलों को निशाना बनाना चाहते थे।
** जिला पुलिस बल कोण्डागांव, डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त कार्यवाही

कोंडागाव / बस्तर में नक्सल वारदातों के विपरीत पुलिस को सफलताएं भी मिल रही है। फिलहाल 2 जनमिलिशिया माओवादी 16 किलो टिफिन बम, वायर, नक्सली बैनर व साहित्य के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नक्सल गस्त सर्चिग एवं वारंटियों की धर-पकड़ हेतु जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त टीम रवाना हुआ था। सर्चिंग के दौरान आदनार चेमा के मध्य कोकाड़ी नाला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर जंगल-झाड़ियों में छिप रहे थे जिन्हें पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होने पुछताछ पर अपना नाम…..
01. सुकाराम सलाम उर्फ विनोद पिता राजू राम सलाम उम्र 23 वर्ष निवासी छोटे टेमरूगांव थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
02 लमकु राम कोर्राम पिता डूण्गाराम कोर्राम उम्र 21 वर्ष निवासी पदनार स्कूलपारा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर का तथा टेमरूगांव जनमिलिशिया का सदस्य होना बताया।

जिनके कब्जे से तलाशी के दौरान सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे गये नक्सली बैनर व नक्सली साहित्य के साथ 18 किलो का टिफिन बम, डेटोनेटर एवं बिजली वायर बरामद किया गया।

उक्त दोनों व्यक्तियों से अपने पास रखें सामानों के संबंध में पूछताछ करने सुरक्षा बलो को नुकसान पहुचाने के नीयत से अपने पास रखना बताये। जिनके विरूद्ध थाना बयानार में अपराध क्रमांक 03 /2018 धारा 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 23, 38(2), 39(2) यूएपीए का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।

error: Content is protected !!