कोरिया / कोरिया जिले की पुलिस ने अवैध नशीली दवाईयों का जखीरा पकड़ा है। मामले में दो आरोपी से करीब साठ हजार रुपए की दवा बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में पिता पुत्र मिलकर करते थे दवाइयों की बिक्री। पटना के छिंदीया ग्राम से यह आरोपी पकड़ाए है। पटना पुलिस की कार्यवाही।
पुलिस ने बताया कि छिन्दिया, कोचिला क्षेत्र में लम्बे अरसे से चल रहे नशीली दवाओं के बिक्री की सूचना को पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया के द्वारा संज्ञान में लेते हुये नशीली दवा की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कोरिया के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुंठपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरी0 आनन्द सोनी के द्वारा थाना पटना में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरी0 राकेश वर्मा, सउनि. हरिशंकर सिंह, प्र0आर0 शशी भूषण, महिला आर0 कृष्ण कान्ति कुशवाहा, चालक आरक्षक राधे कृष्ण साहू तथा सैनिक महेन्द्र कुमार सोनवानी की टीम तैयार किया गया। दिनांक 21.02.2018 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम छिन्दिया के प्रभूराम आ0 मोहरसाय कुशवाहा जाति कोईर उम्र 60 वर्ष अपने पुत्र भीम कुशवाहा के साथ मिलकर दोनो नशीली दवाइयों की बिक्री करते है कि सूचना पर प्रशिक्षु उप निरी0 राकेश वर्मा एवं टीम के द्वारा प्रभु राम निवासी छिन्दिया के निवास पर रेड कार्यवाही की गई।
जिसमें आरोपी प्रभूराम के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा एक किलो 750 ग्राम, नशीली दवा स्पाजमो कैप्सूल 360 नग, स्पासोरिड कैप्सूल 120 नग कुल कैप्सूल 480 नग, एव्हिल इंजेक्शन 10 एमएल 307 नग, सेरीजैक इंजेक्शन 152 नग, रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 308 नग कुल इंजेक्शन 767 नग, 08 नग डिस्पोजल सिरींज तथा 14 नग निडिल एवं बिक्री रकम नगद 500/- रूपये कुल कीमत 60,000/- रूपये का बरामद किया गया जिसे जप्त किया गया है।
आरोपी के विरूद्ध अप0 क्र0 43/18 धारा 20, 22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी प्रभू राम का पुत्र भीम कुशवाहा मुख्य आरोपी जो घटना के बाद से फरार था जिसे दिनांक 22.02.2018 को गिरफ्तार किया जाकर दोनो आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में उप निरी0 आनन्द सोनी, प्रशिक्षु उप निरी0 राकेश वर्मा, सउनि0 हरिशंकर सिंह, प्र0आर0 शशी भूषण, म0आर0 कृष्ण कांति कुशवाहा, चालक आरक्षक राधे कृष्ण साहू तथा सैनिक महेन्द्र सोनवानी की भूमिका सराहनीय रही।
आम जनता में थाना पटना के द्वारा की गई इस कार्यवाही से पुलिस की विश्वसनीयता, भरोसा कायम करने का अटुट प्रयास किया गया है। जिसकी सराहना समाज के सभी वर्ग के द्वारा की जा रही है।
