Advertisement Carousel

जहरीले मिठाई खाने से दो बहनों की मौत

उत्तर प्रदेश / बिजनौर में जहरीले (विषाक्त) मिठाई खाने से दो बहनों की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार नगीना निवासी किन्नर लियाकत ने सौगात में एक सप्ताह पहले आया मिठाई का डिब्बा शनिवार को किरतपुर थाने के अपने भाई अतीक के घर भिजवा दिया। इस विषाक्त मिठाई खाने से 17 साल की रिजवाना, उसकी बहन गुलिस्ता, अफ्शां और अतीक की पुत्रवधु शहाना की हालत बिगड़ गयी।

पुलिस ने बताया कि सभी को उपचार के लिए उन्हे बिजनौर लाया गया। हालत गंभीर होने पर मेरठ भेजा गया, जहां आज रिजवाना और गुलिस्ता की मौत हो गयी, जबकि शहाना और अफ्सा की हालत नाजुक हैं।

पुलिस के अनुसार किन्नर शबनम को गिरफ्तार किया गया है और मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की सौगात में मिठाई का डिब्बा देने वाले युवक की भी तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!