बनास नदी पर चल रहे अंतरराज्यीय रेत तस्करी पर जोगी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, पहुँचे अमित जोगी, लगाए सरकार के मंत्रियों पर गम्भीर आरोप

कोरिया / भरतपुर – सोनहत विधानसभा के मध्यप्रदेश की सीमा में स्थित बनास नदी से जे.से.बी. मशीन के द्वारा सैकड़ो ट्रक अवैध रेत की अंतर्राज्यीय तस्करी के विरोध में आ योजित विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मरवाही विधायक अमित जोगी पहुँचे व मामले में राज्यपाल के नाम SDM को ज्ञापन सौपा। पुरे कार्यक्रम के दौरान “अबकी बार जोगी सरकार”अमित जोगी जिंदाबाद के नारे निरंतर लगते रहे।

IMG-20180308-WA0004
इस दौरान अमीत जोगी ने कहा कि …. मुख्यमंत्री व उनके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जनकपुर क्षेत्र में लगातार नदियों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इस रेत को मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में ले जाकर रेत माफिया छत्तीसगढ़ की संपदा का दोहन कर रहे हैं। वहीं तैमोर पिंगला क्षेत्र में अभ्यारण से जो कि गृहमंत्री का क्षेत्र है वहां लकड़ी की अवैध तस्करी से काम कराया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में 15 प्रतिशत वन क्षेत्र घट गया है। यहां से सागौन की बेशकीमती लकड़ियां महाराष्ट्र भेजी जा रही हैं। सरगुजा से भी इमारती लकड़ियों को उत्तरप्रदेश व झारखंड ईलाके में भेजा जा रहा है। यह सब कुछ प्रदेश के मंत्रियों व भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रहा है। 

मुख्यमंत्री पर सीधा आरोप लगाते हुये अमित जोगी ने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनके परिवार की हत्या करने की साजिश रची लेकिन उन्हें कामयाबी नही मिली। वहीं उनके ऊपर 3-3 मामले थोप दिये गये लेकिन सभी मामलों में कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया। अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनके पिता की राजनीतिक हत्या करने की साजिश रची। उन पर हत्या व डकैती के झूठे मामले लाद दिये गये और यहां भी कोर्ट ने उन्हें बाईज्जत बरी कर दिया। तीसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने उनके पिता व उनकी सामाजिक हत्या करने की साजिश रची। उनके आदिवासी होने को चुनौती दी।

विरोध के बाद हजारों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर को इस अवैध रेत तस्करी को तत्काल रोकने हेतु महामहीम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

FB_IMG_1520452095112
कार्यक्रम में बिलासपुर के युवा नेता समीर अहमद, लोक सभा प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कोरिया जिला अध्यक्ष यवत सिंह, वरिष्ठ नेता भगवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य रवि शंकर, युवा जनता कांग्रेस कोरिया जिला अध्यक्ष कमलकांत, शाहिद महमुद, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेशम त्रिपाठी, चिरमिरि नगर निगम के पार्षद नीलांचल राउल, शिव महाराणा, राजकुमार, शहर जिला युवा अध्यक्ष राहुल मालिक, विजय सिंह, अरविंद, सौरभ गुप्ता, भरतपुर सोनहत प्रभारी विकास श्रीवास्तव, पार्षद भूपेश गुप्ता, सोम नाथ दत्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!