झारखंड / ये कहानी है झारखंड के मंगेश झा की, जो लाखों की नौकरी छोड़कर आजकल ग्रामीण आदिवासी महिलाओं की मदद कर रहे हैं। मंगेश पिछले कई सालों से झारखंड के दूरदराज गांवों में ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के बीच माहवारी और स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं।
फिल्म पैडमैन में अक्ष्य कुमार की भूमिका और पैडमैन के नाम से प्रसिद्ध अरुणाचलम की चर्चा खूब हो रही हैं लेकिन हम आपको मिलाते हैं झारखंड के पैडमैन मंगेश झा से। मंगेश पिछले कई सालों से झारखंड के दूरदराज के गांवों में ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं और लड़कियों के बीच माहवारी और स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं।
होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर मंगेश ने गांव का रास्ता चुना वो भी वैसे मुददे के लिए जिस पर कोई भी खुल कर न तो घर में बोलता है और न समाज में।
काफी संख्या में महिलाएं जागरुकता के अभाव और खराब आर्थिक स्थिति की वजह से स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे पाती थी लेकिन अब महिलाएं भी खुलकर इस पर बोलती नजर आती हैं। मंगेश की इस मुहिम को उनकी मां का भी पूरा साथ मिला। बाद में ग्रामीणों ने भी इसमें अपना सहयोग दिया और आज जागरुकता की मुहिम चल पडी है।
