Advertisement Carousel

भारत बंद के दौरान भीम सैनिक हुए हिंसक

रिपोर्ट – राहुल सेवग
राजस्थान – कोलायत / कोलायत में आज भारत बंद के दौरान भीम सैनिक हिंसक हो गए।

मुख्य बाजार में एक व्यक्ति अपनी दुकान पर बैठा था तभी भीम सैनिक वहां पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि भीम सैनिकों ने उसके साथ बहुत ही अभद्रता की और उसकी जेब में रखी एक धार्मिक पुस्तक का हवाला देते हुए उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए और उस पर व उसके एक अन्य साथी पर लाठी-सरियों से हमला बोल दिया।


दुकानदान ने आरोप लगाया कि इस दौरान भीम सैनिकों ने उसकी दुकान में तोड़-फोड़ की और दुकान में आग लगा दी।
इस हिंसक घटना के दौरान दुकानदार का एक साथी भी घायल हो गया। दोनों पीडि़तों को कोलायत स्थित अस्पताल लाया गया। दोनों को ही गंभीर चोटें आई हैं।

फिलहाल प्रशासन मौके पर मुस्तैद है और हालात स्थिर।

error: Content is protected !!