मैनपाट / केसरा में श्रद्धा संबर्द्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार मैनपाट ने श्रद्धा संवर्द्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ किया।
केसरा के यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं द्वारा कलश में जल भर कर लाया गया। इसके बाद कलश यात्रा में शामिल लोग कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश पूजन के बाद स्थापित किया गया। आयोजन के दूसरे दिन शांतिकुंज हरिद्वार से पहुची टोली के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन कराया गया। इसमें काफी संख्या में गायत्री परिवार के महिला-पुरुष सदस्यों के अलावा अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
यज्ञ में पहुचे सीतापुर जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह देव ने कहा कि इस तरह के यज्ञ के आयोजन से ही समाज में परिवर्तन आयेगा। लोग अध्यात्म की ओर बढ़े और उनके अंदर संस्कार विकसित हो इसके लिए इस तरह के यज्ञ के आयोजन की जरूरत है। यज्ञ से सुख-समृद्धि आती है और समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है।
आयोजन समिति के कुंज बिहारी यादव, राजकिशोर यादव मकसूदन यादव, प्रभु यादव, युदधारी यादव, राकेश पैंकरा, रामनारायण यादव, रामलखन यादव, सुरजीत यादव, प्रेम प्रकाश, सहित काफी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
कार्यक्रम की रूप रेखा 2 अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रतिदिन शाम छह बजे से संगीतमय प्रवचन होगा। इस कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के सदस्य भाग लेंगे। सुबह छह बजे से सामूहिक जप, साधना एवं प्रज्ञा योग का कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह-आठ बजे से 11 बजे तक देवपूजन, श्रद्धा संवर्द्धन, एवं गायत्री हवन यज्ञ तथा दोपहर तीन बजे से कार्यकर्ता गोष्ठी होगी।