कोरिया / प्रदेश के मुखिया डाॅ.रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया (बैकुण्ठपुर) आयेगें, यहाँ जिला मुख्यालय के प्रेमाबाग में साहू समाज द्वारा आयोजित माॅ कर्मा की 1002 वी जयंती समारोह में शिरकत करेगें। जिसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पटना में गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल होगें।
उक्त विषय की जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियाँ अंतिम चरण में है। आपको बता दे कि बैकुंठपुर जिला साहू संघ के तत्वाधान में कर्मा माता की 1002 वी जयंती 9 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (मुख्यमंत्री छ.ग. शासन), मोती लाल साहू (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तैलीक महासभा), भईयालाल राजवाड़े ( मंत्री छ.ग. शासन), रिपु सूदन साहू (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकाष्ठ तैलीक महासभा), श्रीमती चम्पादेवी पावले (संसदीय सचिव छ.ग. शासन ), श्याम बिहारी जायसवाल (बिधायक मनेन्द्रगढ़), शांतनु साूह (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ), लक्ष्मी गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष ), सत्य प्रकाश साहू (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), संदीप साहू (नगरपालिका अयक्ष तिफरा बिलासपुर ), रामकृपाल साहू (पूर्व विधायक सूरजपुर साहू संघ ), राजेश साहू (सदस्य श्रम कल्याण मंडल छ.ग. शासन ), जगदीश साहू (प्रदेश संगठन सचिव साहू समाज पूर्व मंडी अध्यक्ष कोरिया ), सुभाष साहू (उपाध्यक्ष नगरपालिका बैकुण्ठपर ), अरूण साहू (अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी ), मार्तण्ड साहू (जिलाध्यक्ष सूरजपुर साहू समाज), के0 के0 गुप्ता (जिलाध्यक्ष सरगुजा साहू समाज, रामसेवक गुप्ता (जिलाध्यक्ष बलराम पुर साहू समाज), नंदलाल साहू (जिलाध्यक्ष जशपुर साहू समाज), मनीष दीपक साहू (संगठन सचिव युवा प्रकाष्ठ छ.ग.), श्रीमती यशोदा साहू (संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरगुजा )
जयंत साहु (संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर) शिरकत करेंगे।
कोरिया जिला साहू समाज से जिलाध्यक्ष रामबरन साहू, उपाध्यक्ष कुबरे साहू, महामंत्री विष्णु प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र साहू, सचिव उत्तम शंकर, जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ संदीप साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन साहू, तह. अध्यक्ष बैकुण्ठपुर श्री कृष्ण बिहारी साहू, सयोजक स्वच्छता विनोद साहू, मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू, जि. संयुक्त सचिव रामदास साहू ने अपील की है की माँ कर्मा जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो ।
