रिपोर्ट / राहुल सेवग
कोलायत / जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मन्त्री सुरेंद्र गोयल ने नोखा दैया में पाइप लाइन व डिग्गियों का निरीक्षण किया और
पम्पिंग स्टेशन का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
मन्त्री सुरेंद्र गोयल का गजनेर फांटा पर गजनेर सरपंच जेठाराम कुम्हार ने साफा व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। भाजपा मंडल महामंत्री दीपाराम गेधर, चन्दर कुम्हार, मास्टर भंवरलाल गेधर, चुन्नीलाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी के साथ गजनेर सरपंच ने गजनेर व मोडिया मानसर की पेयजल से समन्धित समस्याओं को मंत्री को अवगत कराया और उन्हें इन समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने उन्हें कहा कि आपके इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा।
सरपंच जेठाराम कुमार ने मंत्री को यह अवगत करवाया कि गजनेर लिफ्ट का नाम तो गजनेर रखा गया है परंतु इसका पानी गजनेर वासियों को नहीं मिल रहा है। गजनेर में कई सिंचाई के साधन व जमीनें भी है। अगर इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पानी गजनेर को मिलता है तो यहां से कई अच्छी फसलों की उपज प्राप्त हो सकती है। गजनेर सरपंच ने छटा लिफ्ट परियोजना स्वीकृत करवाने हेतु मंत्री को बताया कि अगर यह छट्ठा पंपिंग स्टेशन बन जाता है तो गजनेर में 20000 बीघा जमीन पर सिंचाई हो सकती है। सरपंच ने बताया कि यहां की जमीन उपजाऊ होने के बावजूद भी नहर का पानी किसानों को नहीं मिल पाता है। जिससे किसानों को निराशा हाथ लगती है। अगर छठा पंपिंग स्टेशन स्वीकृत होता है तो गजनेर, मोडिया मानसर, अक्कासर,भोलासर, हाडला भाटियान, कोलायत,जयमलसर आदि दो दर्जन गांवों के किसानों को खेती हो सकती है। इससे रोजगार के साधन पैदा हो सकते है। सरपंच जेठाराम कुम्हार ने मंत्री से इन बड़ी समस्याओं से अवगत करवाया और कहा कि यह छठा पंपिंग स्टेशन स्वीकृत करवावे।
स्वागत समारोह में रूपाराम, बहादुर सिंह, रूगनाथ राम, मार रामचन्द्र गेदर, अमित छंगाणी, मनमोहन सिंह बीका सहित सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।
