Advertisement Carousel

‘वंदेमातरम’ का अपमान, राहुल गांधी पर आरोप, एक लाइन में खत्म करने की बात, BJP ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली / कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ते क्रम में देखा जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दोनों ही प्रमुख पार्टियां से नए-नए आरोप लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। अब बीजेपी के अपने ताजा हमले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा है और एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्र गीत वंदेमातरम का अपमान करने का बड़ा आरोप लगाया है जिसमें दावा किया है कि राहुल गांधी एक चुनावी रैली में वंदेमातरम को एक लाइन में खत्म करने के लिए कह रहे हैं।

बीजेपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी कर्नाटक कांग्रेस के नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल को अपनी घड़ी दिखाते हुए वंदेमातरम को एक लाइन में खत्म करने की बात कहते दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो पूरा नहीं है इसलिए वीडियों की सत्यता भी अधूरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कर्नाटक बीजेपी ने लिखा, ‘साल 1937 में नेहरु ने जिन्ना को संतुष्ट करने के लिए वंदेमातरम की आखिरी तीन पंक्ति छोड़ दी थी, क्योंकि जिन्ना ने कहा था कि ये गीत मुसलमानों को परेशान करता है। आज राहुल गांधी ने से केवर एक लाइन में गाने को कहा, यह वाकया हमें याद दिलाता है कि कांग्रेस किस तरह से इस गीत का अपमान करती है। क्या अब भी हमें ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के लिए और उदाहरणों की जरूरत है? आपको शर्म आनी चाहिए राहुल गांधी।’

बता दे कि सबसे पहले ये वीडियो बीजेपी की आईटी सेल के अमित मालवीय ने यह लिखते हुए पोस्ट किया, ‘Well done Rahul Gandhi’ इसके बाद इस वीडियो को कर्नाटक बीजेपी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से नए स्टेट्स के साथ ट्वीट किया। फिर इस मामले में थोड़ी देर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा भी कूद पड़े। संबित पात्रा ने लिखा, ‘कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने वंदेमातरम को केवल एक लाइन में खत्म करने के लिए कहा…इसीलिए हम उन्हें शहजादा कहते हैं… अधिकार जमाने का उनका भाव डराने वाला है, वह समझते हैं कि ये देश उनकी परिवारिक संपत्ति हैं। क्या वह अपनी मर्जी से राष्ट्रगीत को भी संशोधित कर सकते हैं?”

फिलहाल इस मामले पर कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कर्नाटक चुनाव के लिए शुक्रवार (27 अप्रैल) को कांग्रेस का घोषणपत्र जारी करने की सूचना साझा करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, ‘‘यह कर्नाटक के लोगों के ‘मन की बात’ करता है। इसमें वह खास वादे हैं जिन्हें पूरा करने की हम मंशा रखते हैं. इसमें अगले पांच वर्ष में एक करोड़ नयी नौकरियों के सृजन का वादा भी है।’’

error: Content is protected !!