संवाददाता लाठी से उगम पंवार / अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पचायत लाठी मे आम ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरपंच श्रीमती ललिता पालीवाल ने की।
ग्राम विकासअधिकारी फतेलाल पालीवाल ने बैठक मे सरकारी कल्याण कारी योजनाओ के बारे मे विस्तार से ग्रामीणों से चर्चा की व बेठक मे उप सरपंच अनीता कवर व वार्ड पंच प्रियंका दर्जी, लाछो, मीना, नेनु विश्नोई, राजाराम, बागाराम, प्रयागाराम, सतार खान व ग्रामीण सत्यनारायण पालीवाल हीर सिह भादरीया हजारीराम, मनोज विश्नोई, मानाराम विशनोई व कई ग्राम पचायत हल्का ग्रामीण उपस्थित रहे ।
जॉब कार्ड डायरी ऑनलाइन कर ग्रामीणो को की सुपुर्द
पिछले काफी समय से ग्रामीणो को जॉब कार्ड ऑनलाइन ना होने की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसकी ग्रामीणो कई बार ज्ञापन सौंपा। फिर भी कोई असर नही हुआ पर आज ग्राम विकास अधिकारी पालीवाल के नेत्रत्व में जॉब कार्ड डायरिया ऑनलाइन कर सुपर्द की गई और महिला जन प्रतिनिधि होने के कारण महिलाओ को अवगत किया गया वाभामाशाह का प्रथम पठन किया गया ग्रामीणों को पूर्ण अस्वाशन दिया। प्रत्येक कार्य ग्रामीणो के हित में किया जाएगा। जिसे लेकर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों मैं छाई खुशी की लहर इसका असर आज ग्राम सभा मे दिखा।
ग्राम विकास अधिकारी फतेलाल पालीवाल ने ग्रामीणों के पंचायत अधूरी जॉब कार्ड डायरिया ऑनलाइन की एव ग्रामीणों को सुपुर्द की।
ग्रामीण हजारी राम ने बताया की आज ग्राम पंचायत में महिला सशक्तिकरण को एक साथ देखते हुए मुझे सरपंच साहिबा और वार्ड पंच महिलाओ को एकसाथ देखकर बहुत ही खुशी का आभास हुआ व ग्राम विकास अधिकारी फतेलाल पालीवाल कि ग्रामीणों ने प्रशंसा भी की व ग्रामीणों में आगे पंचायत कार्य के प्रति विश्वास की लहर दिखाई दी।
