** जेसीसी-जे प्रवक्ता और पी.आई.एस.एफ चैयरमेन है नितिन भंसाली
** 15 वर्षो से नियमित तिरंगा लगाने पर मिला सम्मान
रायपुर / राजधानी में तिरंगा वंदन मंच द्वारा नियमित रूप से हर रोज़ अपने वस्त्र में तिरंगा झंडा लगाने वाले देश भक्तो का सम्मान करने हेतु “मेरी शान तिरंगा है” नामक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें जेसीसी-जे के प्रवक्ता और पी.आई.एस.एफ के चैयरमेन नितिन भंसाली को पूर्व सांसद और जिंदल ग्रुप के चैयरमेन नवीन जिंदल ने “मेरी शान तिरंगा है” सम्मान से सम्मानित किया।
नितिन भंसाली ने इस सम्मान हेतु तिरंगा वंदन मंच का आभार प्रकट करते हुए प्रदेश एवं देशवासियो से नियमित रूप से अपने वस्त्रों पे तिरंगा झंडा लगाए जाने की अपील की है। नितिन भंसाली ने बताया कि वो विगत लगभग 15 वर्षो से अपने वस्त्र पर नियमित रूप से तिरंगा झंडा लगा रहे है।
