Advertisement Carousel

राजनाथ-रमन ने मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर शुरू की विकास यात्रा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने दिखाई झण्डी

00 रमन सिंह जैसा CM नहीं देखा – राजनाथ सिंह
दंतेवाड़ा / लो जी रमन सरकार की विकास यात्रा शुरू हो गई है। माई दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विकास यात्रा का आगाज किया। इस दौरान सीएम की पत्नी वीणा सिंह भी मौजूद रहीं।

छत्तीसगढ़ी में ‘जय जोहार’ से अभिवादन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह की जमकर तारीफ की। विकास यात्रा के आगाज के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि, मैं भी सीएम रहा लेकिन रमन सिंह जैसा सीएम मैंने कभी नहीं देखा। राजनाथ सिंह ने कहा कि रमन सिंह ने प्रदेश की जनता की चिंता की है। बेटियों को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन और स्मार्ट फोन देने वाले पहले सीएम हैं। ऐसे सीएम के कामों का स्वागत विरोधी दलों द्वारा भी किया जाना चाहिए, लेकिन विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि, 2003 में लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते थे, ना सड़कें थीं ना बिजली लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। गृहमंत्री ने कहा कि बड़ी से बड़ी ताकत छत्तीसगढ़ के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती।

सीएम रमन ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ को आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। सीएम ने संबोधन में वीर गेंद सिंह, गुंडाधूर को याद किया, कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास प्रदेश के ढाई करोड़ जनता से सफल होगा। दंतेवाड़ा से विकास यात्रा की शुरुआत होती है तो मैं इसे तीर्थ यात्रा मानते हुए सफल मानता हूं। रमन सिंह ने कहा कि, परिवर्तन यात्रा के चलते 2003 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। उन्होने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में हुए विकास का बखान करते हुए कहा कि ये विकास यात्रा नहीं तीर्थ यात्रा है। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय जोहार से किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर राजनाथ सिंह रमन सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन दाह, संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नूलाल मोहले, महेश गागड़ा, केदार कश्यप, रमशिला साहू, सांसद दिनेश कश्यप, रामविचार नेताम, भइया लाल रजवाड़े समेत वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद।

error: Content is protected !!