बीकानेर छतरगढ़ से पवन कश्यप की रिपोर्ट…
बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग – अलग घटनाओं में एक सुबह मुख्य इंदिरा गांधी नहर में डूबने से मौत हो गई। वही दूसरे घटना पर नहर के पास ही एक वृक्ष से फांसी पर लटककर अंधेड आयु के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
छतरगढ़ थाना प्रभारी विकास विश्नोई ने बताया की मुख्य इंदिरा गांधी नहर परियोजना की आरडी 562 पर शनिवार सुबह 10:00 बजे के करीब बिजली फिटिंग का काम करने वाले हेतराम पुत्र लेख राम नाई निवासी उपखंड मुख्यालय घडसाना ग्राम पंचायत नाहर वाली के ढाबा ग्राम का था। अपने दो साथियों के साथ वह नहर पर नहाने के लिए आया और पानी में पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। उस समय नहर में पानी का बहाव अधिक था। जिससे वह गहराई में चला गया। घटना के बाद उसके दोनों साथियों ने तुरंत छतरगढ़ पुलिस थाने में सूचना दी पुलिस ने तत्परता के साथ नहर में तलाश करवाया। दोपहर बाद सत्तासर ग्राम पंचायत के निकट नहर की आरडी 600 के पास उसका शव नहर में पानी पर तैरते हुए बरामद किया गया। पुलिस ने सत्तासर व आसपास के ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए सब को बाहर निकलवाया वह उसके परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरे घटनाक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सत्तासर के पास भूमि पुत्र पेट्रोल पंप के आगे नहर की आरडी 607 पर सफेदे के पेड़ से फांसी पर लटके एक अंधेर उम्र के व्यक्ति का शव देखा गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पेड़ से उतरवाकर शव को शव गृह में रखा गया है। थाना प्रभारी विकास बिश्नोई ने बताया कि उसकी पहचान छतरगढ़ निवासी सोहन सिंह राजपूत के रूप में हुई। जो पहले छतरगढ़ में ढाबे पर चाय बनाने का काम करता था। फिलहाल वह सत्तासर के नजदीक कुमावत रेस्टोरेंट एवं होटल में खाना बनाने का काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि वह कोलायत के पास बीकमपुर का रहने वाला है। लेकिन अभी पिछले 40 वर्षों से छतरगढ़ में ही रह रहा है।
