Advertisement Carousel

मोदी के स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, जगह – जगह पसरी गन्दगी दे रही बीमारियों को आमंत्रण

बीकानेर छतरगढ़ से पवन कश्यप की रिपोर्ट…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के प्रति क्षेत्र के लोग कितने जागरुक हैं और किस तरह से स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया जा रहा है इस का नमूना छतरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर देखा जा सकता है।

मुख्यालय का हृदय स्थल कहे जाने वाले सदर बाजार में ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रोजाना साफ करने की कोई पुख्ता व्यवस्था ना तो ग्रामीण अपने स्तर पर करते हैं ना ही ग्राम पंचायत कर पा रही है। लिहाजा गंदगी के ढेर पर गाय व अन्य पशु मुंह मारते नजर आ रहे हैं। वही यह गंदगी बीमारियां फैलाने का कारण भी बन रही है।

जगह-जगह कटीली झाड़ियां फैली हुई है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। हालांकि बाजार के दुकानदारों ने अपने स्तर पर सफाई करने के लिए सफाईकर्मी रखे हुए हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में वेतन नहीं मिलने से वह पूरी सफाई नहीं कर पाते। सभी दुकानदार उन्हें पैसा भी नहीं देते। लिहाजा गंदगी के ढेर सड़ांध मार रहे हैं। सांसी समाज के मोहल्ले के पास पिछले 6 महीने से कूड़ा करकट और गंदगी इकट्ठी हुई पड़ी है। जिससे वहां बीमारियां फैल रही हैं। आज – पास घर इतने नजदीक है की गंदगी उड़कर भी घरों में प्रवेश करती है। इसी तरह खटीक समाज के मोहल्ले में घरों के जल मल निकासी कि कोई ठोस व्यवस्था पंचायत ने नहीं बनाई है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में जो गलियां हैं उन्हीं में जल मल निकासी होती है और वह कीचड़ से भरी हुई है। जहाँ बड़ी मुश्किल से आवागमन हो पाता है और वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकालना पड़ता है। इन मोहल्लों के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत को इस ओर ध्यान देकर आवश्यक सफाई की व्यवस्था करते हुए ग्रामीणों को निजात दिलवानी चाहिए वार्ड नंबर 9 रामबास में कीकर की कटीली झाड़ियां इतनी फैल चुकी है कि वहां के नागरिक रात्रि के समय मच्छरों से परेशान हैं।

कटीली झाड़ियां कटवाकर उखड़वाने के लिए कई बार पंचायत को भी नागरिकों ने कहा है। कस्बे में बालिका विद्यालय के पास दुर्गा माता मंदिर और गुरुद्वारे के निकट गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सिंचाई कॉलोनी की चारदीवारी के अंदर कीकर की झाड़ियां उगी हुई है। वार्ड नंबर 4 में भूदान यज्ञ बोर्ड कार्यालय के नजदीक घरों की नालियों से निकलने वाले जलमल के कारण कीचड़ बना हुआ है। इसी तरह की स्थिति रंगीला पीर दरगाह के सामने स्थित मोहल्लों की बनी हुई है।

error: Content is protected !!