Advertisement Carousel

भाजपा शासन में महंगाई के बोझ से पीस रही है जनता – सौरभ

कोरिया / युवक कांग्रेस ज़िला महासचिव सौरभ गुप्ता ने बढ़ती मंहगाई के कारण आमजनता की समस्यों को लेकर भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार अच्छे दिन लाने का वादा करके सत्ता पर तो काबिज हो गई है लेकीन अच्छे दिनों का कही नामोनिशान तक नही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के राज में पेट्रोल-डीजल के दामो में निरंतर वृद्वि होने से आम आदमी का जीना हराम हो गया है। भाजपा के शासन में आम जनता महंगाई के बोझ तले पिस रही है। अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल के दामो में कमी होने से पेट्रोल-डीजल के दामो में कमी आनी चाहिए थी लेकिन इसके ठीक विपरीत पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ा कर आम जनता पर अत्याचार भाजपा सरकार कर राही है। पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस से लेकर जरूरत की अन्य वस्तुओं के दामो में व्रृद्धि होने से आम आदमी का जीना मुहाल है। व्यपारियो पर भी मनमाने टैक्स लगाए जा रहे है। यहाँ तक की कर्मचारियों की मेहनत की कमाई में भी टैक्स लादने के रास्ते तालशे जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का उद्देश्य जनता का विकास करना नही बल्कि केवल और केवल अपना विकास करना रह गया है। सत्ता में आने से पहले इसी सरकार के लोग महंगाई का ढोल पीटा करते थे लेकिन अब जब इसी सरकार द्वारा महंगाई बड़ाई जा रही है तो सब खामोश है महंगाई और टैक्स के बोझ तले दबी जनता सरकार की मनमानी से बरी होंना चाहति है।

error: Content is protected !!