Advertisement Carousel

कांग्रेस सरकार वादाखिलाफी और विश्वासघात का नया रिकार्ड बनाती जा रही है – प्रबल प्रताप सिंह जुदेव


कोरिया /- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में 22 जनवरी को आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता,जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, महामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल महामंत्री अरूण जायसवाल,सुरेन्द्र चक्रधारी, शारदा गुप्ता प्रमुख उपस्थित थे। प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी श्री जुदेव ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के विफलता एवं किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। हालात इतने खराब है कि, मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में भी किसान आत्महत्या कर रहे है। कांग्रेस सरकार लगातार वादा खिलाफी और विश्वासघात का नया रिकार्ड बनाती जा रही है। प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी श्री जुदेव ने कहा कि, किसानों के कटे हुए रकबा वापस करें, धान खरीदी केन्द्र में बारदाना उपलब्ध कराए जायें, किसानों का पूरा बकाया राशि एकमुश्त भुगतान हो, बकाया बोनस भुगतान हो, दिवंगत किसान के परिजनों को 25 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाए, वनाधिकार पट्टा प्राप्त आदिवासी किसानों से धान खरीदी की जाए। साथ ही प्रदेश भाजपा द्वारा लगातार सड़क से सदन तक किसानों के मामलों को उठाती रही है पार्टी ने सतत आंदोलनो, धरना प्रदर्शन समेत तमाम लोकतांत्रिक उपायों का सहारा लेकर किसानों की समस्याओं पर भूपेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश करती रही है लेकिन, सत्ता के अहंकार में उन्मत कांग्रेस की यह सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नही है। जिसे लेकर 22 जनवरी को जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

error: Content is protected !!