Advertisement Carousel

डोप टेस्ट में फेल हुई वेटलिफ्टर संजीता चानू

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने चानू को किया अस्थायी रूप से सस्पेंड।

2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल हो गईं हैं। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के मुताबिक डोप टेस्ट में उनका रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है। संजीता के सैंपल में ‘एनाबॉलिक स्टेरॉइड टेस्टोस्टेरॉन’ नाम का ड्रग पाया गया है जो बैन किया जा चुका है। इसी की वजह से इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। डोप टेस्‍ट में फेल होने से उनके मेडल छिन सकते हैं। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। संजीता ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, 2014 में ग्लास्गो गेम्स में भी वो गोल्ड जीत चुकी हैं।

error: Content is protected !!