दर्दनाक हादसा, दंतेवाड़ा में मालगाड़ी की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत

दंतेवाड़ा / ट्रेन से कटकर 4 महिलाओं की मौत हो गई है। दंतेवाड़ा शंकनी – डंकनी संगम के पास ओवर ब्रिज में यह घटना हुआ है। सभी महिलाएं कुपेर गांव की थी।

जानकारी के अनुसार मालगाड़ी की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई है। ये चारों रेलवे ओवरब्रिज पार कर रही थीं। आधे ओवर ब्रिज पर पहुंचने के बाद सामने से मालगाड़ी आ गई। ट्रेन से कटकर चारों महिलाओं को मौत हो गई। चारों कुपेर की रहने वाली हैं।

हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!