00 देवरहा सेवा समिति ने प्रेमाबाग में किया आयोजन
कोरिया / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर बनी हुई है। वाजपेयी को किडनी संबंधी बीमारी और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के चलते यहां भर्ती कराया गया था। अब वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने और लंबी आयु की प्रार्थना के लिए पुरे देश में पुजा अर्चना व हवन किया जा रहा है।
इसी तारतम्भ में बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय प्रेमाबाग परिसर में देवरहा सेवा समिति के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हवन पूजन किया गया। प्रेमाबाग परिसर स्थित हवन कुंड में यज्ञधीश नागा साधु तुलसी पूरी जी महाराज के अगुवाई में सोनू महराज ने विधिवत पूजन और हवन का कार्य सम्पन्न कराया। यज्ञशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ अनुष्ठान किया और पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस अवसर पर समिति के प्रमुख शैलेश शिवहरे ने कहा कि अटल जी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य दिया आज उनकी तबियत ज्यादा खराब है। हम तबियत में सुधार के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं।
ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जय बाजपेयी ने कहा कि अटलबिहारी बाजपेयी जो वास्तव में रत्न हैं। आज इस परिस्थिति में हैं पूरे देश की तरह हम भी उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना कर रहे हैं हमे विश्वास है कि वे जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होंगे।

इस आयोजन में नागा संत तुलसी पुरी, चन्द्रवती उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व नपा अघ्यक्ष शैलेश शिवहरे, ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष जय वाजपाई, छत्रीय समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दद्दा, जायसवाल समाज के अध्यक्ष प्रह्लाद जायसवाल, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राजेश सोनी, रामधनी गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल, विपिन बिहारी जायसवाल, घनश्याम साहू, पंचम नामदेव, सुरेंद्र चक्रधारी, राहुल मिश्रा, अनिल खटीक, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अरसद खान, संतोष गुप्ता, पिंटू सिंह, आशीष शुक्ला, संदीप सोनी, रामधनी गुप्ता, रिकेश सिंह, पूर्व पार्षद रवि सिंह, सुवेज अहमद, धनेंद्र महाराज, अतुल शुक्ला, सोनू महाराज, मनोज कुमार सोनी, अखिलेश तर्मकार, दीपक सिंह, सुदीप सोनी, बबुआ गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी सहित सैकड़ों लोगों ने अटल जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।
