Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं की टीम गठित, यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से हुई नियुक्ति

प्रदेश के हर संभाग को मिला प्रतिनिधित्व: पूर्णचंद कोको पाढ़ी

रायपुर / छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नई फोज तैयार की गई है जिनका चयन यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता के बाद किया गया है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु , राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास , प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा , एकता ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी और राष्ट्रीय प्रवक्ता छग प्रभारी मैनुद्दीन एच जे की अनुशंसा पर ये नियुक्ति की गई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ में प्रदेश के हर जिले से आए प्रतिभागियों में से चयनित साथी रायपुर की प्रतोयोगिता में आमंत्रित किए गए थे जिसके बाद उनमें से श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द कोको पाढ़ी ने खुशी जताई की छग के सभी संभाग से योग्य और हुनरमंद प्रवक्ताओं को मौका मिला है और साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने दिए है।

error: Content is protected !!