Advertisement Carousel

संविलियन पर लगी मुहर तो शिक्षाकर्मियों ने कोरिया में बाटी मिठाइयां

कोरिया / छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर रमन सरकार ने जैसे ही मुहर लगाई प्रदेशभर के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह – जगह शिक्षाकर्मियों ने पटाखे फोड़े और मिठाईयां बाटी। कोरिया में भी शिक्षाकर्मियों ने जिला मुख्यालय के घड़ी चौक में पटाखे फोड़े और आम लोगों को मिठाईयां बाटी।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार शाम मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलियन का फैसला लिया गया। जिसमे निर्णय आया कि आठ साल की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षाकर्मियों इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद कुल 1 लाख 2 हजार शिक्षाकर्मियों को इसका सीधा लाभ होगा। 1 जुलाई 2018 से संविलियन जारीहोगा।
कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा और विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस बार मंत्रिपरिषद की बैठक पर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों की निगाह टिकी हुई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा की थी।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द तिवारी, रामधनी गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित शिक्षकों में सुरेंद्र कुमार जायसवाल, रमेश नामदेव (पंचम) संजय यादव, योगेंद्र पटेल, प्रभात मिश्रा, ताहिर आजमी, शमीम, चेनारायन, संतोष मिश्रा, रंजीत सिंह, बसंत लाल, सुरेश शर्मा, नागेंद्र सिंह, हफीज अली एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!