कोरिया / नगर पालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने जिला प्रशासन कोरिया से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार मांग करते रहते है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन के द्वारा ज्वलंत समस्याओं को लेकर उदासीन रवैया अपनाया गया। जिससे झुब्ध होकर नगर पालिका अध्यक्ष ने अब आंदोलन करने का मन बना लिया है।
नपा शिवपुर चरचा के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने विस्तार से बताया कि क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं श्रम मंत्री पर क्षेत्र के विकास में अपने पावर का उपयोग करते हुए विकास रोकने का आरोप लगाया है और कहा कि जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों को करोड़ों रुपये का विकास कार्य स्वीकृत किया और सिर्फ चरचा क्षेत्र के साथ पक्षपात किया जा रहा है। यंहा के विकास कार्य को रोका जा रहा है। अब मजबूर होकर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अगर मुझे भूख हड़ताल, आमरण अनशन या अन्य आंदोलन करना पड़े मैं पीछे नही हटूंगा। क्षेत्र की जनता के लिए जिला प्रसाशन का विरोध करना पड़े तो भी जरूर करूँगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी कि हर वर्ष चरचा नगर पालिका क्षेत्र से राज्य शासन को करीब 45 करोड़ और जिला प्रशासन को 15 करोड़ रुपये रॉयल्टी के रूप में पैसा जाता है। जिसमे की प्रभावित क्षेत्र अर्थात जिस क्षेत्र से राशि जाती है उस क्षेत्र या आसपास के क्षेत्रों में कम से कम 60℅ अमाउंट खर्चा होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य है चरचा का ही करोड़ो रूपये इस क्षेत्र से जाने के बाद भी इस क्षेत्र में वो वेलफेयर या विकास कार्यो के लिए वापस नही आता है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री जी के इशारे पर इस क्षेत्र के साथ पक्षपात किया जाता है और यंहा के विकास कार्यों को मंजूरी नही दी जाती है। पिछले सत्र में एक भी रुपये का कार्य चरचा नगर पॉलिका को स्वीकृत नही किया गया। जिससे नगर पालिका अध्यक्ष काफी झुब्ध है और अब आंदोलन की बात कह रहे हैं।
